CG Police Promotions : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन…! 16 निरीक्षक बने DSP…गृह विभाग का आदेश जारी…यहां देखें List

CG Police Promotions : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन…! 16 निरीक्षक बने DSP…गृह विभाग का आदेश जारी…यहां देखें List

रायपुर, 30 मार्च। CG Police Promotions : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के गृह विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिश पर 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर पदोन्नत कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह प्रमोशन 24 मार्च को आयोजित DPC बैठक के बाद दिया गया है, जिसमें निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया था। समिति की अनुशंसा के बाद गृह विभाग ने विधिवत आदेश जारी करते हुए सभी चयनित अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की।

क्या मिलेगा नया वेतनमान?

जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100 से ₹1,77,500) के तहत सैलरी दी जाएगी। यह पदोन्नति उनके नए पद का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

स्पेशल ब्रांच में नई जिम्मेदारी

सभी अधिकारियों को निरीक्षक संवर्ग से डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में पदोन्नत किया गया है, जहां वे अब नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। इस फैसले को पुलिस विभाग में मनोबल बढ़ाने और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

देखें लिस्ट

About The Author

छत्तीसगढ