Municipal Budget Session : रायपुर निगम में सियासी संग्राम…! बजट से पहले पक्ष-विपक्ष में जबरदस्त हंगामा…सभापति की समझाइश भी बेअसर…‘हिसाब दो’ के नारों से गरमाया माहौल…यहां देखें Video

Municipal Budget Session : रायपुर निगम में सियासी संग्राम…! बजट से पहले पक्ष-विपक्ष में जबरदस्त हंगामा…सभापति की समझाइश भी बेअसर…‘हिसाब दो’ के नारों से गरमाया माहौल…यहां देखें Video

रायपुर, 30 मार्च। Municipal Budget Session : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक शुरू होते ही सियासी माहौल गरमा गया। बैठक में मेयर मीनल चौबे सहित सभापति और पार्षद मौजूद रहे, लेकिन कार्यवाही से पहले ही कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कांग्रेस पार्षदों ने पिछले साल के बजट को लेकर सवाल उठाते हुए हंगामा किया, वहीं बीजेपी पार्षदों ने पलटवार करते हुए “कांग्रेस के 15 साल का हिसाब दो” के नारे लगाए। दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।

सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर कार्रवाई की मांग करते हुए सभापति से हस्तक्षेप करने की अपील की। इस बीच Suryakant Rathore ने लगातार दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

लगातार हंगामे के बीच भी निगम की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई और बजट सत्र से पहले प्रश्नकाल शुरू किया गया, जो करीब एक घंटे तक चलने की संभावना है। इसके बाद बजट पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

नगर निगम की इस बैठक में ‘15 साल के हिसाब’ को लेकर सियासी टकराव (Municipal Budget Session) साफ नजर आया, जिससे आने वाले बजट सत्र में भी तीखी बहस और हंगामे के आसार बने हुए हैं।

About The Author

Political