Toll Tax Hike : 1 अप्रैल से महंगा हुआ लिम्हा टोल…! हर कैटेगरी पर बढ़े शुल्क…मासिक पास भी महंगे…यात्रियों पर असर

Toll Tax Hike : 1 अप्रैल से महंगा हुआ लिम्हा टोल…! हर कैटेगरी पर बढ़े शुल्क…मासिक पास भी महंगे…यात्रियों पर असर

बिलासपुर/एक्सक्लूजिव, 31 मार्च। Toll Tax Hike : जिले के लिम्हा टोल प्लाजा पर एक बार फिर यूजर फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई दरें जारी कर दी गई हैं, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। नई दरों में लगभग सभी वाहन श्रेणियों में 5 से 30 रुपए तक की वृद्धि की गई है, जिससे रोजाना टोल पार करने वाले वाहन चालकों और व्यावसायिक परिवहन पर सीधा असर पड़ेगा।

हल्के वाहनों को आंशिक राहत

कार, जीप और वैन जैसे हल्के निजी वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप शुल्क 115 रुपए ही रखा गया है, लेकिन रिटर्न शुल्क 170 से बढ़ाकर 175 रुपए कर दिया गया है।

वाणिज्यिक वाहनों पर बढ़ा बोझ

हल्के वाणिज्यिक वाहन (LCV) के लिए सिंगल शुल्क 180 से बढ़कर 185 और रिटर्न 275 से 280 रुपए हो गया है। बस और दो एक्सल ट्रक के लिए सिंगल 380 से 390 और रिटर्न 570 से 585 रुपए कर दिया गया है।

तीन एक्सल वाहनों के लिए सिंगल शुल्क 415 से 425 और रिटर्न 625 से 640 रुपए हो गया है। वहीं मल्टी एक्सल (4 से 6 एक्सल) वाहनों के लिए सिंगल 595 से 610 और रिटर्न 895 से 920 रुपए कर दिया गया है।

ओवरसाइज वाहनों पर सबसे ज्यादा असर

ओवरसाइज वाहनों के लिए सिंगल शुल्क 725 से बढ़ाकर 745 और रिटर्न 1090 से 1120 रुपए कर दिया गया है, यानी इस श्रेणी में 20 से 30 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

मासिक पास भी महंगे

कार के मासिक पास की दर 3750 से बढ़कर 3845 रुपए, एलसीवी के लिए 6060 से 6210 रुपए और बस-ट्रक के लिए 12695 से बढ़ाकर 13015 रुपए कर दी गई है।

लोकल वाहनों के लिए मामूली बढ़ोतरी

टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए मासिक पास 340 से बढ़ाकर 350 रुपए कर दिया गया है।

जिले के व्यावसायिक वाहनों पर भी असर

जिले में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के लिए भी शुल्क बढ़ा है। कार के लिए 55 से 60 रुपए, एलसीवी के लिए 90 से 95 और ट्रक के लिए 190 से 195 रुपए कर दिया गया है।

वार्षिक पास की सुविधा

नई व्यवस्था के तहत निजी वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए 3075 रुपए में वार्षिक पास या 200 ट्रिप की सुविधा भी दी (Toll Tax Hike) गई है।कुल मिलाकर नई दरों में 2 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसका असर आम यात्रियों से लेकर व्यापारिक गतिविधियों तक देखने को मिलेगा।

About The Author

छत्तीसगढ