Troubled by Wife : अनोखा मामला…पत्नी से छुटकारे की मन्नत पूरी…! युवक ने 9 KM दंडवत यात्रा कर चुकाया वचन…शादी बनी सिरदर्द

Troubled by Wife : अनोखा मामला…पत्नी से छुटकारे की मन्नत पूरी…! युवक ने 9 KM दंडवत यात्रा कर चुकाया वचन…शादी बनी सिरदर्द

बस्ती/उत्तर प्रदेश, 31 मार्च। Troubled by Wife : जिले के सोनहा क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी से अलग होने की मन्नत पूरी होने पर 9 किलोमीटर तक दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शादी के बाद बढ़ा विवाद, तनाव में आया युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। समय के साथ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। विचारों में मतभेद के चलते युवक मानसिक तनाव में रहने लगा और आखिरकार उसने अलग होने का फैसला कर लिया।

मांगी मन्नत, पूरी होते ही निभाया वादा

तनाव के बीच युवक ने मां बैड़वा माता मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि उसे पत्नी से छुटकारा मिल जाता है, तो वह घर से मंदिर तक दंडवत यात्रा करेगा। कानूनी रूप से अलग होने के बाद युवक ने अपनी मन्नत पूरी की और बिना अन्न-जल ग्रहण किए अपने गांव से मंदिर तक करीब 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की।

सुबह से शाम तक चला सफर

युवक ने सुबह यात्रा शुरू की, जो शाम करीब 6 बजे मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। इस दौरान उसके साथ माता-पिता और गांव के कई लोग भी मौजूद रहे और उसका हौसला बढ़ाते रहे।

शरीर पर दिखा असर

लगातार दंडवत यात्रा करने के कारण युवक के घुटनों में चोट लग गई और पूरा शरीर थकान से चूर हो गया। बावजूद इसके उसने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

अन्य राज्य