बिलासपुर, 01 अप्रैल। Drunk Driving : शहर में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। विनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक युवक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे डिवाइडर से भिड़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह नशे में ड्राइविंग सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
मृतक की पहचान उमेश राव ठाकरे (32) के रूप में हुई है, जो बहतराई के निवासी धर्मेंद्र राव ठाकरे के बेटे थे। पुलिस के अनुसार, यह युवक मोटरसाइकिल चला रहा था और दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि युवक शराब के नशे में था।

