Murder Mystery : रायपुर ब्रेकिंग…युवक को जिंदा दफना कर मार डाला गया…! जमीन से बाहर निकल आए थे हाथ-पैर…पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Murder Mystery : रायपुर ब्रेकिंग…युवक को जिंदा दफना कर मार डाला गया…! जमीन से बाहर निकल आए थे हाथ-पैर…पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

रायपुर, 01 अप्रैल। Murder Mystery : राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरेंगाभाठा गांव में युवक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद केस ने नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक युवक की मौत मिट्टी में दबने से दम घुटने के कारण हुई। यानी उसे जिंदा ही जमीन में गाड़ दिया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया और फिर उसी हालत में उसे मिट्टी में दफना दिया गया।

यह मामला तब सामने आया जब 21 मार्च को ग्रामीणों ने सुनसान इलाके में जमीन से बाहर दिख रहे हाथ-पैर को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा के रूप में हुई, जो शदाणी दरबार से जुड़ा बताया जा रहा है।

शव की स्थिति देखकर पहले ही हत्या की आशंका जताई (Murder Mystery) जा रही थी, जिसे अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच तेज कर चुकी है और प्रेम प्रसंग, लेन-देन सहित अन्य एंगल पर जांच कर रही है। साथ ही स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में किसी बड़े सामाजिक संगठन की भूमिका की आशंका भी जताई जा रही है।

About The Author

जुर्म