Electricity Rate Hike : बिजली का करंट…! छत्तीसगढ़ में फिर महंगी होगी बिजली…आम उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा सीधा बोझ…HT को राहत…LT पर चोट

Electricity Rate Hike : बिजली का करंट…! छत्तीसगढ़ में फिर महंगी होगी बिजली…आम उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा सीधा बोझ…HT को राहत…LT पर चोट

रायपुर, 02 मार्च। Electricity Rate Hike : नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के करीब 60 लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगे बिजली बिल का झटका लग सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, और अगले सप्ताह नई दरों की घोषणा होने की संभावना है।

कंपनी ने करीब 7000 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए दर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है, जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग विचार कर रहा है।

कितनी बढ़ सकती हैं दरें?

  • प्रति यूनिट 20 से 25 पैसे तक बढ़ोतरी संभव
  • कंपनी ने 24% वृद्धि का प्रस्ताव दिया था
  • लेकिन अब 5% से 6% तक सीमित रखने के संकेत

किस पर कितना असर?

  • घरेलू उपभोक्ता (LT) ज्यादा असर पड़ने की संभावना
  • छोटे व्यवसायिक उपभोक्ता मध्यम असर
  • औद्योगिक (HT) उपभोक्ता राहत देने की कोशिश

आयोग इस बार HT और LT उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम कर रहा है, ताकि उद्योगों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

क्या बोले अधिकारी?

आयोग के सचिव सूर्य प्रकाश शुक्ला के अनुसार, जनसुनवाई पूरी हो चुकी है और अब उपभोक्ता हित व कंपनी के घाटे के बीच संतुलन बनाकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

नया vs पुराना (तुलनात्मक सूची)

वर्ष / समयबढ़ोतरी (प्रति यूनिट)प्रतिशत वृद्धिकारण
2024 (जून)20 पैसे~2%4550 करोड़ घाटा
2025 (पिछला वर्ष)13 पैसे~1.80%लागत संतुलन
2026 (प्रस्तावित)20–25 पैसे~5–6% (संभावित)7000 करोड़ घाटा

बिजली दरों में बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है, बस अब इंतजार है अंतिम घोषणा का। अगर प्रस्ताव लागू होता है, तो आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, खासकर घरेलू और छोटे व्यापारियों को ज्यादा भार झेलना पड़ सकता है।

आसान भाषा में समझें HT और LT

  • HT (High Tension) बड़े उपभोक्ता जैसे: उद्योग, फैक्ट्री, बड़े प्लांट, इन्हें कम बढ़ोतरी/राहत दी जा रही है
  • LT (Low Tension) आम उपभोक्ता जैसे: घर, छोटी दुकानें, छोटे व्यवसाय, इन्हें ज्यादा बढ़ोतरी का असर झेलना पड़ सकता है

About The Author

छत्तीसगढ