Raghav Chadha : बिग ब्रेकिंग…राघव चड्ढा की छुट्टी…! AAP में अंदरूनी बदलाव…सियासी हलचल तेज

Raghav Chadha : बिग ब्रेकिंग…राघव चड्ढा की छुट्टी…! AAP में अंदरूनी बदलाव…सियासी हलचल तेज

नई दिल्ली, 02 अप्रैल। Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है। पार्टी ने उनकी जगह डॉ. अशोक कुमार मित्तल को नया डिप्टी लीडर नियुक्त किया है, जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। इस संबंध में पार्टी की ओर से राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है।

‘चुप्पी’ बनी चर्चा का विषय

कुछ समय से राघव चड्ढा पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए नज़र आ रहे थे। आबकारी नीति मामले में पार्टी नेताओं को राहत मिलने के बाद भी उन्होंने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी। न ही वे अरविंद केजरीवाल से मिले। उनकी इस ‘चुप्पी’ को लेकर राजनीतिक अटकलों का बाज़ार पहले से ही गर्म था।

क्या संकेत देता है यह बदलाव?

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फ़ैसला पार्टी के भीतर एक रणनीतिक बदलाव का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, यह नई प्राथमिकताओं और नेतृत्व स्तर पर पुनर्संतुलन की ओर भी इशारा करता है।

AAP के इस फैसले से साफ है कि पार्टी अपने संगठन और संसदीय नेतृत्व में बदलाव कर रही है। राघव चड्ढा को हटाना और अशोक मित्तल को जिम्मेदारी देना आने वाले समय में पार्टी की रणनीति पर असर डाल सकता है।

About The Author

राजनीति राष्ट्रीय