CG Board Warning : पास कराने के नाम पर ठगी से सावधान…! माशिमं ने जारी किया अलर्ट…मूल्यांकन के बीच ठगी का नेटवर्क एक्टिव

CG Board Warning : पास कराने के नाम पर ठगी से सावधान…! माशिमं ने जारी किया अलर्ट…मूल्यांकन के बीच ठगी का नेटवर्क एक्टिव

रायपुर, 03 अप्रैल। CG Board Warning : बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य इन दिनों जारी है। मूल्यांकन का पहला चरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा चरण 28 मार्च से शुरू हो गया है।

इसी बीच एक बार फिर ‘पैसे लेकर पास कराने’ का झांसा देने वाले एजेंटों के सक्रिय होने की खबर सामने आई है। इस पर माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सख्त चेतावनी जारी की है।

मंडल के उप सचिव ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति या एजेंट के झांसे में न आएं, जो पैसे लेकर पास कराने या नंबर बढ़ाने का दावा करता हो। मंडल का ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि यदि कोई इस तरह का प्रस्ताव देता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

माशिमं ने यह भी कहा है कि परीक्षा परिणाम पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत तैयार किए जाते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं है।

About The Author

छत्तीसगढ शिक्षा