Naxal Operation : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई…! जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक…नक्सलियों के 2 हथियार डंप तबाह…स्टेन गन-डेटोनेटर-BGL राउंड सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Naxal Operation : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई…! जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक…नक्सलियों के 2 हथियार डंप तबाह…स्टेन गन-डेटोनेटर-BGL राउंड सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

बीजापुर, 03 मार्च। Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने एंटी-नक्सल अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो बड़े डंप बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया।

यह संयुक्त ऑपरेशन सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम द्वारा चलाया गया था। जंगलों में गहराई तक सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली।

बरामद सामग्री में .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर जैसे खतरनाक उपकरण शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने मौके पर ही इन डंप को निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ी संभावित वारदात टल गई।

अधिकारियों का मानना है कि नक्सलियों ने इन हथियारों को किसी बड़े हमले के लिए जमा किया था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उनकी साजिश को नाकाम कर दिया गया।

इस सफल ऑपरेशन के बाद सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क (Naxal Operation) को बड़ा झटका लगा है और आने वाले समय में उनकी गतिविधियों पर इसका असर साफ देखने को मिलेगा। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ