कोलकाता/कूच बिहार, 06 अप्रैल। Bengal Elections 2026 : पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और इसी बीच BJP ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने कूच बिहार से चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है, जिससे राज्य में हाई-वोल्टेज प्रचार का आगाज हो गया है और सियासी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।
इस सूची में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, भाजपा अध्यक्ष J. P. Nadda समेत कई बड़े नेता शामिल हैं, जो राज्य में चुनावी मोर्चा संभालेंगे।
स्टार प्रचारकों की पूरी फौज मैदान में
बीजेपी की सूची में Nitin Gadkari, Dharmendra Pradhan, Devendra Fadnavis, Shivraj Singh Chouhan, Yogi Adityanath, Himanta Biswa Sarma, Ashwini Vaishnaw, Smriti Irani, Anurag Thakur और Bhupender Yadav जैसे दिग्गज शामिल हैं।
इसके अलावा Mithun Chakraborty, Kangana Ranaut, Hema Malini, Manoj Tiwari और Leander Paes जैसे चर्चित चेहरे भी प्रचार में उतरेंगे।
कूच बिहार से पीएम मोदी ने किया चुनावी शंखनाद
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को (Bengal Elections 2026) कूच बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बंगाल ‘शक्ति पूजा”’ की धरती है और भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए कहा कि, ‘4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा और चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, न्याय जरूर मिलेगा।’
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से बंगाल के लोगों (Bengal Elections 2026) की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है और भाजपा सरकार बनने पर हर दोषी को जवाबदेह ठहराया जाएगा। बंगाल चुनाव को लेकर अब सियासी जंग तेज हो गई है और आने वाले दिनों में राज्य में हाई-वोल्टेज प्रचार देखने को मिलेगा।


