Nivedita Mandavi Threat Case : केशकाल में सनसनी…! ट्राइबल कल्चर दिखाने वाली कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी के गैंगरेप की साजिश…चैट लीक होते ही 5 आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Mandavi Threat Case : केशकाल में सनसनी…! ट्राइबल कल्चर दिखाने वाली कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी के गैंगरेप की साजिश…चैट लीक होते ही 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 08 अप्रैल। Nivedita Mandavi Threat Case : छत्तीसगढ़ के केशकाल से सोशल मीडिया अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को इंस्टाग्राम पर गैंगरेप और अपहरण की धमकियां दी गईं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

‘नशा मुक्ति’ ग्रुप के नाम पर आपराधिक साजिश

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक कथित ‘नशा मुक्ति’ ग्रुप में कुछ युवकों ने निवेदिता की फोटो शेयर कर उनके अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची। यह पूरा मामला करीब दो महीने पहले की लीक हुई चैट्स से सामने आया, जिसमें आरोपियों ने, अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही गैंगरेप और किडनैपिंग की योजना बनाई। चैट्स में संगठित तरीके से अपराध की बात की है।

पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें कुछ आरोपी भानुप्रतापपुर, कोंडागांव और केशकाल क्षेत्र के निवासी हैं।

थाना प्रभारी विकास बघेल के मुताबिक, पहले रायपुर में जीरो FIR दर्ज हुई थी। बाद में केशकाल में मामला ट्रांसफर कर कार्रवाई की गई। आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर समर्थन की लहर

घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर निवेदिता मंडावी के समर्थन में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि निवेदिता बस्तर की ट्राइबल संस्कृति को गर्व से प्रस्तुत करती हैं और उन्हें निशाना बनाना बेहद शर्मनाक है।

निवेदिता की अपील

निवेदिता मंडावी ने खुद एक वीडियो जारी (Nivedita Mandavi Threat Case) कर लोगों से अपील की है कि, संदिग्ध सोशल मीडिया ग्रुप्स से दूर रहें। किसी भी तरह की धमकी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और जांच जारी है।

About The Author

छत्तीसगढ