SECR Train Update 2026 : रेल यात्रियों के लिए राहत…! SECR ने बहाल की 12 ट्रेनें…समर स्पेशल से मिलेगा कंफर्म टिकट…10 फिर होंगी रद्द…जानिए पूरा शेड्यूल

SECR Train Update 2026 : रेल यात्रियों के लिए राहत…! SECR ने बहाल की 12 ट्रेनें…समर स्पेशल से मिलेगा कंफर्म टिकट…10 फिर होंगी रद्द…जानिए पूरा शेड्यूल

रायपुर, 08 अप्रैल। SECR Train Update 2026 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है। इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गोंदिया और झारसुगुड़ा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

क्यों रद्द हुई थीं ट्रेनें?

दरअसल, अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसी कारण रेलवे ने 8 से 10 अप्रैल तक कई ट्रेनों को रद्द किया था। अब यह काम आंशिक रूप से पूरा होने के बाद ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य की जा रही हैं।

अब तय समय पर चलेंगी ट्रेनें

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बहाल की गई सभी ट्रेनें अब अपने निर्धारित समय पर ही चलेंगी। हालांकि, 11 से 27 अप्रैल के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में फिर से रद्द रहेंगी, जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

समर स्पेशल ट्रेनों से राहत

गर्मी के सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।

पटना-चर्लपल्ली समर स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 03253: पटना से हर सोमवार और बुधवार।
  • गाड़ी संख्या 03254/03255: चर्लपल्ली से वापसी।
  • अवधि: 8 अप्रैल से 27 मई।
  • कुल 15-15 फेरे।
  • प्रमुख ठहराव: बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, रांची, गया।

तिरुपति-रक्सौल समर स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 07051: तिरुपति से (13 अप्रैल–25 मई, सोमवार)
  • गाड़ी संख्या 07052: रक्सौल से (16 अप्रैल–28 मई, गुरुवार)
  • कुल 7 फेरे
  • ठहराव: बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया

इन ट्रेनों पर रहेगा असर

  • 11 से 27 अप्रैल के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द।
  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों में प्रभावित।
  • गोंदिया और बिलासपुर सेक्शन में ट्रैक कार्य के कारण बदलाव।

हसदेव एक्सप्रेस में बदलाव

यात्रियों की सुविधा के लिए, गाड़ी संख्या 18249/18250 और 18251/18252 (हसदेव एक्सप्रेस)। 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी।

यात्रियों के लिए सलाह

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। समर स्पेशल ट्रेनों (SECR Train Update 2026) में बुकिंग कर कंफर्म सीट का फायदा लें।

About The Author

छत्तीसगढ