Wife killed Husband with Lover : Affair के लिए पति का कत्ल…! गहरी नींद में सो रहे पति पर हथियार से ताबड़तोड़ हमला…मौत के बाद बिलख बिलखकर रोती रही पत्नी…पुलिस के ‘थर्ड आई’ से 36 घंटे में खुलासा…यहां देखें VIDEO

Wife killed Husband with Lover : Affair के लिए पति का कत्ल…! गहरी नींद में सो रहे पति पर हथियार से ताबड़तोड़ हमला…मौत के बाद बिलख बिलखकर रोती रही पत्नी…पुलिस के ‘थर्ड आई’ से 36 घंटे में खुलासा…यहां देखें VIDEO

धार, 09 अप्रैल। Wife killed Husband with Lover : धार जिला के गोंदीखेड़ा चारण गांव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति की हत्या के बाद खुद को पीड़ित बताने वाली पत्नी ही इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड निकली।

मृतक देवकृष्ण रोहित की हत्या को शुरुआत में लूटपाट की वारदात बताया गया था। पत्नी प्रियंका ने रो-रोकर बताया था कि बदमाश घर में घुसे, पति पर हमला किया और उसे बांधकर लूटपाट की। उसकी कहानी इतनी वास्तविक लगी कि किसी को शक नहीं हुआ।

जांच में खुली पोल

लेकिन पुलिस ने जब घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, तो कहानी में कई झोल नजर आए। न जबरन घुसने के निशान मिले, न लूटपाट के ठोस सबूत। इसके बाद तकनीकी जांच, कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ में सच्चाई सामने आने लगी। सख्ती से पूछताछ में प्रियंका ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

जांच में खुलासा हुआ कि प्रियंका का गांव के ही कमलेश नाम के युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।

ऐसे रची गई खौफनाक साजिश

प्रियंका और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई। कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र को करीब 1 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई।

घटना वाली रात, सुरेंद्र घर में घुस आया और जब देवकृष्ण सो रहे थे, तब उन पर हमला कर दिया। हत्या के बाद, प्रियंका को बांध दिया गया। बाद में, उसे ज़ोर-ज़ोर से रोने और चीखने के लिए कहा गया, ताकि यह घटना लूटपाट जैसी लगे।

36 घंटे में पुलिस का खुलासा

मयंक अवस्थी (एसपी) के नेतृत्व में पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज केस का खुलासा कर दिया। प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य हमलावर सुरेंद्र फरार है। हैरानी की बात यह रही कि कथित लूट का सामान भी प्रियंका के घर से ही बरामद हुआ।

परिवार का गुस्सा

मृतक के परिजनों ने प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वह अक्सर (Wife killed Husband with Lover) विवाद करती थी और पति को अपमानित करती थी। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है।

About The Author

जुर्म मध्यप्रदेश