BJP Manifesto in Bengal : बंगाल में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक…! महिलाओं को ₹3000…युवाओं को भत्ता…TMC के खिलाफ श्वेत पत्र जारी…UCC…7th Pay Commission…चुनावी घोषणापत्र में मेगा प्लान

BJP Manifesto in Bengal : बंगाल में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक…! महिलाओं को ₹3000…युवाओं को भत्ता…TMC के खिलाफ श्वेत पत्र जारी…UCC…7th Pay Commission…चुनावी घोषणापत्र में मेगा प्लान

कोलकाता, 10 अप्रैल। BJP Manifesto in Bengal : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र ‘भरोसा पत्र’ जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया।

घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए गए हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे

  • हर महिला के खाते में ₹3000 मासिक सहायता
  • बेरोजगार युवाओं को ₹3000 भत्ता
  • एक करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
  • 75 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य

सरकारी कर्मचारियों और योजनाओं पर फोकस

  • 45 दिनों में 7वां वेतन आयोग लागू
  • बकाया DA भुगतान सुनिश्चित
  • आयुष्मान भारत सहित सभी केंद्रीय योजनाएं लागू

सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर बड़ा प्लान

  • घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस नीति
  • सीमाओं को सील करने और बाड़ लगाने का वादा
  • माफिया राज खत्म करने का रोडमैप
  • महिलाओं के लिए दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड

बड़े नीतिगत वादे

  • 6 महीने में UCC (समान नागरिक संहिता) लागू करने का वादा
  • श्वेतपत्र जारी कर 15 साल का हिसाब
  • उत्तर बंगाल और दार्जिलिंग में औद्योगिक विकास

क्या बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि यह ‘भरोसा पत्र’ सोनार बांग्ला (BJP Manifesto in Bengal) के निर्माण का रोडमैप है और राज्य की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर सरकार खरी नहीं उतरी।

About The Author

चुनाव