कांकेर, 10 अप्रैल। Car Accident : कांकेर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों का फिलहाल (Car Accident) पता नहीं चल पाया है। घायलों के बयान के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

