Cyber Betting Racket Busted : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी रेड…! 7 राज्यों में फैला जाल…सोलन से चल रहा था करोड़ों का खेल…16 गिरफ्तार…50 लाख का सामान जब्त

Cyber Betting Racket Busted : छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी रेड…! 7 राज्यों में फैला जाल…सोलन से चल रहा था करोड़ों का खेल…16 गिरफ्तार…50 लाख का सामान जब्त

बलौदा बाजार, 10 अप्रैल। Cyber Betting Racket Busted : बलौदा बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे हाईटेक सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसका नेटवर्क कई राज्यों से लेकर नेपाल तक फैला हुआ था।

आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का यह पूरा खेल सोलन जिले से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने किराए के मकान में छापेमारी कर 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

7 राज्यों से नेपाल तक फैला नेटवर्क

जांच में सामने आया कि यह कोई साधारण गिरोह नहीं, बल्कि इंटरस्टेट हाईटेक सिंडिकेट था। इसका नेटवर्क छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और नेपाल तक फैला हुआ था। आरोपी थर्ड पार्टी ऐप्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रियल-टाइम में सट्टा लगवा रहे थे।

जब्त सामान ने खोले राज

छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज मिले, 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 30+ बैंक अकाउंट डिटेल, बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड कुल मिलाकर 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया है।

कंपनी की तरह चलता था गिरोह

सूत्रों के मुताबिक यह गिरोह किसी प्रोफेशनल कंपनी की तरह काम कर रहा था, अलग टीम बैंक ट्रांजैक्शन संभाल रही थी। कुछ लोग नए ग्राहकों को जोड़ रहे थे। टेक्निकल एक्सपर्ट सिस्टम मैनेज कर रहे थे, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।

SP ने खुद संभाली कमान

पूरे ऑपरेशन की कमान भावना गुप्ता ने संभाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी भाटापारा के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई थी। सभी 16 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के असली मास्टरमाइंड (Cyber Betting Racket Busted) तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जो पर्दे के पीछे से करोड़ों के लेन-देन को ऑपरेट कर रहा था।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म