नई दिल्ली, 11 अप्रैल। Gas Crisis Averted : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रसोई गैस (LPG) की सप्लाई को लेकर बनी चिंता अब कुछ कम होती दिख रही है।
‘जग विक्रम’ ने सुरक्षित पार किया रास्ता
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जानकारी दी कि भारतीय ध्वज वाला जहाज JAG VIKRAM सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार कर चुका है। यह जहाज करीब 24 भारतीय क्रू मेंबर्स के साथ पर्शियन गल्फ से बाहर निकलकर ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ चुका है।
20,000 टन LPG से बड़ी राहत
यह मिड-साइज गैस कैरियर करीब 26,000 टन क्षमता वाला है, जिसमें अनुमानित 20,000 टन LPG लदा हुआ है। भारत के लिए यह सप्लाई बेहद अहम मानी जा रही है।
क्यों बढ़ी थी चिंता?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से करीब 20% वैश्विक तेल और बड़ी मात्रा में गैस की सप्लाई होती है। मध्य पूर्व में तनाव के चलते यह मार्ग प्रभावित हुआ, जिससे भारत जैसे आयात-निर्भर देश पर दबाव बढ़ गया।
सप्लाई पर पड़ा था असर
- कमर्शियल LPG सप्लाई में कटौती
- उद्योगों को सीमित गैस सप्लाई
- CNG और घरेलू गैस को प्राथमिकता
- उर्वरक उद्योग भी प्रभावित
अब सुधर रहे हालात
सीजफायर के (Gas Crisis Averted) बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। ‘जग विक्रम’ का सुरक्षित निकलना इस दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मार्च के बाद यह पर्शियन गल्फ से निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज है, जबकि अभी भी कई जहाज मौके का इंतजार कर रहे हैं।

