POCSO Case : दुर्ग में दरिंदगी की हद पार…! 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म…बोरे में भरकर कपड़े से मुंह बांधा फिर कुएं के पास फेंक दिया…पड़ोसी आरोपी अरेस्ट

POCSO Case : दुर्ग में दरिंदगी की हद पार…! 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म…बोरे में भरकर कपड़े से मुंह बांधा फिर कुएं के पास फेंक दिया…पड़ोसी आरोपी अरेस्ट

दुर्ग, 11 अप्रैल। POCSO Case : दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को बोरे में बंद कर कुएं के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची दोपहर करीब 12 बजे अचानक लापता हो गई। आधे घंटे तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पूरे गांव के लोग एकजुट होकर बच्ची की तलाश में जुट गए।

चॉकलेट का लालच देकर ले गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक बच्ची स्कूल से लौटने के बाद पास की दुकान पर चॉकलेट (POCSO Case) लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की।

बोरे में बंद मिली बच्ची

आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची का मुंह तकिया कवर से बांध दिया ताकि वह चिल्ला न सके और उसे बोरे में डालकर घर के पीछे खंडहर के पास स्थित कुएं के पास फेंक दिया।

हिलते बोरे ने बचाई जान

दोपहर करीब 2 बजे गांव के दो युवकों की नजर कुएं के पास पड़े एक बोरे पर पड़ी, जो हल्का हिल रहा था। जब उन्होंने बोरा खोला तो अंदर मासूम बच्ची को देखकर सन्न रह गए। बच्ची की हालत बेहद खराब थी और वह सांस लेने के लिए जूझ रही थी। बच्ची को ढूंढने वाले दो स्थानीय युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे समय रहते बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बच्ची बेहद डरी-सहमी हुई थी और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी।

गांव में आक्रोश, थाने का घेराव

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में लोग उतई थाने पहुंच गए और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग करने लगे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके घर से अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं।

POCSO Act के तहत कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला

पुलिस का कहना है कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट (POCSO Case) में भेजा जाएगा ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके और आरोपी को कड़ी सजा दी जा सके।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़