मुंबई, 11 अप्रैल। Pray For Asha Bhosle : बॉलीवुड की दिग्गज गायिका Asha Bhosle को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 92 वर्षीय सिंगर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है।
हार्ट अटैक की आशंका, इलाज जारी
बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की आशंका के चलते उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में एडमिट किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।
अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने भर्ती की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। सिंगर का परिवार इस वक्त उनके साथ मौजूद है।
फैंस में चिंता, दुआओं का दौर
इस खबर के सामने आते ही फैंस और करीबियों के बीच चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।
लेजेंड हैं आशा भोसले
Asha Bhosle भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक हैं। उन्होंने 1950 के दशक से लेकर अब तक हजारों गानों में अपनी आवाज दी है। उनकी बड़ी बहन Lata Mangeshkar भी अपने दौर की महान गायिका थीं। ‘नया दौर’ जैसी फिल्मों से उन्हें बड़ी पहचान मिली। Mohammed Rafi के साथ उनकी जोड़ी बेहद सुपरहिट रही।

