वृंदावन, 11 अप्रैल। Vrindavan Accident : वृंदावन में केशी घाट पर हुए दर्दनाक स्टीमर हादसे से पहले का एक भावुक VIDEO सामने आया है, जिसने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है।
हादसे से पहले के आखिरी पल
वायरल VIDEO में देखा जा सकता है कि स्टीमर में सवार सभी श्रद्धालु एक साथ बैठकर ‘राधे-राधे’ का संकीर्तन कर रहे थे। माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा हुआ था और हर तरफ भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई दे रही थी।
कुछ ही देर बाद मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि यह VIDEO हादसे से ठीक पहले का है। कुछ ही पलों बाद स्टीमर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
भावुक कर रहा VIDEO
केशी घाट का यह VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी (Vrindavan Accident) से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं और हादसे को लेकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। जनता की आवाज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

