Groom Death : उजड़ गई दुल्हन की दुनिया…महज 2 दिन पहले हुई थी शादी…अब उठी अर्थी…! अपनी ही शादी के टेंट लौटाने निकला दूल्हा…ट्रैक्टर पलटने से दुखद मौत

Groom Death : उजड़ गई दुल्हन की दुनिया…महज 2 दिन पहले हुई थी शादी…अब उठी अर्थी…! अपनी ही शादी के टेंट लौटाने निकला दूल्हा…ट्रैक्टर पलटने से दुखद मौत

रायगढ़, 12 अप्रैल। Groom Death : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां महज दो दिन में ही मातम में बदल गईं। नई-नई शादी के बाद दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। नई दुल्हन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टेंट का सामान छोड़ने निकला था दूल्हा

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कापू थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरपोड़ी का है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय देवांगन सिदार की शादी 8 अप्रैल को जशपुर में हुई थी। 9 अप्रैल को गांव में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।

शादी के महज दो दिन बाद, 10 अप्रैल को देवांगन सिदार अपने तीन दोस्तों के साथ चाचा के ट्रैक्टर में टेंट का सामान लौटाने के लिए निकला था।

ब्रेक फेल हुआ, पलट गया ट्रैक्टर

बताया जा रहा है कि सतीपारा के पास अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में देवांगन सिदार ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन दोस्त घायल, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्वारिका सिदार घायल हो गए हैं। इनमें से सीमोन एक्का की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज पत्थलगांव अस्पताल में जारी है।

बिजली विभाग में था कंप्यूटर ऑपरेटर

मृतक देवांगन सिदार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। शादी की रस्में 5 अप्रैल से शुरू हुई थीं, लेकिन खुशियां ज्यादा दिन टिक नहीं सकीं।

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक (Groom Death) का माहौल है। जिस घर में दो दिन पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

About The Author

छत्तीसगढ