Mahakumbh Viral Girl Case : वायरल गर्ल केस में फिर एक नया ट्विस्ट…! पति बोला- मोनालिसा भाग गई…यहां सुनिए फरमान का VIDEO

Mahakumbh Viral Girl Case : वायरल गर्ल केस में फिर एक नया ट्विस्ट…! पति बोला- मोनालिसा भाग गई…यहां सुनिए फरमान का VIDEO

महेश्वर, 12 अप्रैल। Mahakumbh Viral Girl Case : प्रयागराज महाकुंभ मेला के दौरान सुर्खियों में आई ‘वायरल गर्ल’ को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मोनालिसा के लापता होने की खबरों के बीच उसके पति फरमान का एक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और उलझा दिया है।

पति का VIDEO वायरल, कहा- ढूंढने निकला हूं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फरमान खुद को अजमेर और पुष्कर में बताते हुए कह रहा है कि वह युवती को ढूंढने निकला है। वीडियो में वह कहता है कि अजमेर में पता नहीं चला, अब जोधपुर जा रहा है और लोगों से जानकारी देने की अपील कर रहा है।

मां का आरोप- साजिश के तहत गायब किया

दूसरी ओर, युवती की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को फरमान ने ही गायब किया है। उनका कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है।

मां के मुताबिक, 15-20 दिन पहले फरमान ने सिर्फ एक बार बेटी से बात कराई थी, इसके बाद ना तो फोन लग रहा है और ना ही संपर्क हो पा रहा है।

महेश्वर में मचा हड़कंप

इस पूरे घटनाक्रम के बाद महेश्वर में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। परिवार सदमे में है, जबकि पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

FIR के बाद बढ़ा मामला

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद युवती की उम्र को लेकर खुलासा हुआ। इसके आधार पर फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में FIR दर्ज की गई है।

पुलिस की चुप्पी पर सवाल

मामला मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और केरल तक फैला हुआ है, लेकिन पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय अधिकारियों ने मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है। फरमान द्वारा जारी वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

About The Author

मध्यप्रदेश