Mystery Death Jabalpur : जबलपुर से हृदय विदारक घटना…मुक्तिधाम में चिता पर मिला युवक का शव…सुबह अस्थियां लेने मुक्तिधाम पहुंचे लोगों के उड़े होश…बॉडी को खींच कर निकाला…यहां देखें VIDEO

Mystery Death Jabalpur : जबलपुर से हृदय विदारक घटना…मुक्तिधाम में चिता पर मिला युवक का शव…सुबह अस्थियां लेने मुक्तिधाम पहुंचे लोगों के उड़े होश…बॉडी को खींच कर निकाला…यहां देखें VIDEO

जबलपुर, 13 अप्रैल। Mystery Death Jabalpur : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। हिरन नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम में एक युवक का शव चिता के ऊपर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह सामने आया चौंकाने वाला मंजर

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम एक महिला का अंतिम संस्कार किया गया था। रविवार सुबह जब परिजन दोबारा मुक्तिधाम पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उसी चिता पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान

जांच के दौरान मृतक की पहचान शिवम उर्फ शिब्बू कोल (27 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-15, राधा कृष्ण मंदिर के पास, खितौला के रूप में हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पुष्टि की।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

मध्यप्रदेश