POCSO Act Case : ये है खूंखार रेपिस्ट…! दुर्ग में मासूम से दरिंदगी कर बोरे में किया था बंद…पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

POCSO Act Case : ये है खूंखार रेपिस्ट…! दुर्ग में मासूम से दरिंदगी कर बोरे में किया था बंद…पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

उतई, 12 अप्रैल। POCSO Act Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां थाना उतई क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को बालिका के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

बोरे में बंद मिली थी मासूम

करीब दो घंटे की खोजबीन के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बालिका को बोरे में बंद कर एक सुनसान कुए के पास पड़ा हुआ है। जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्ची को अचेत अवस्था में बरामद कर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

CCTV फुटेज से खुला राज

जांच के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे आरोपी की पहचान धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ POCSO एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोरा, तकिया कवर और कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बच्ची स्कूल से लौटने के बाद पास की दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों (POCSO Act Case) की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़