Ward President Appointment : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फैसला…! 70 वार्ड अध्यक्षों की सूची मंजूर…13 वार्डों में हटे डबल नाम…यहां देखें List

Ward President Appointment : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फैसला…! 70 वार्ड अध्यक्षों की सूची मंजूर…13 वार्डों में हटे डबल नाम…यहां देखें List

रायपुर, 12 अप्रैल। Ward President Appointment : छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में चल रही उठापटक के बीच बड़ा फैसला सामने आया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के 70 वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति को अनुमोदन दे दिया है।

70 वार्ड अध्यक्षों की सूची को मिली मंजूरी

जानकारी के मुताबिक, नई सूची में कुल 70 वार्ड अध्यक्षों को हरी झंडी दी गई है। इससे पहले जारी सूची को निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद संशोधन कर नई सूची तैयार की गई।

13 वार्डों में खत्म हुई डबल नियुक्ति

सबसे बड़ा बदलाव 13 वार्डों में देखने को मिला है, जहां पहले दो-दो अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। अब इस व्यवस्था को खत्म करते हुए हर वार्ड में सिर्फ एक ही अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री ने किया अनुमोदन

इस नियुक्ति सूची को कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह द्वारा अनुमोदित किया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़