Digital Census : छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल…! 1 मई से शुरू होगा पहला चरण…यहां देखें List

Digital Census : छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल…! 1 मई से शुरू होगा पहला चरण…यहां देखें List

रायपुर, 13 अप्रैल। Digital Census : राज्य में आगामी जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और जनगणना कार्य निदेशक ने प्रेस वार्ता कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस बार जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का होगा, जो 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में आयोजित किया जाएगा।

ऑनलाइन खुद भरें जानकारी

इस बार की जनगणना खास इसलिए है क्योंकि यह पूरी तरह डिजिटल मोड में होगी। नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक Self Enumeration (स्व-गणना) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्व-गणना के बाद हर व्यक्ति को एक SE ID जनरेट की जाएगी, जिसके आधार पर प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।

पहले चरण में सर्वे के दौरान घर-घर जाकर करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और परिवार से जुड़ी अहम जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल रूप में संपन्न की जाएगी। यह जनगणना कार्य जनगणना अधिनियम 1948 के तहत (Digital Census) किया जाएगा, जिसके अंतर्गत सभी नागरिकों को सही जानकारी देना अनिवार्य होता है।

मकान से जुड़े सवाल

  1. मकान का उपयोग (रहने/दुकान/अन्य)
  2. मकान की स्थिति (कच्चा/पक्का/अर्धपक्का)
  3. मकान का स्वामित्व (अपना/किराये/अन्य)
  4. घर में कमरों की संख्या
  5. परिवार के रहने के लिए पर्याप्त जगह है या नहीं
  6. छत का प्रकार (टिन, कंक्रीट आदि)
  7. दीवारों का प्रकार
  8. फर्श का प्रकार

बुनियादी सुविधाएं

  1. पीने के पानी का स्रोत (नल, हैंडपंप, कुआं)
  2. पानी घर के अंदर उपलब्ध है या बाहर
  3. शौचालय की सुविधा (हां/नहीं)
  4. शौचालय का प्रकार
  5. बिजली कनेक्शन है या नहीं
  6. रसोई गैस/ईंधन का प्रकार (LPG, लकड़ी, कोयला)
  7. कचरा निपटान की व्यवस्था
  8. नहाने की सुविधा (बाथरूम है या नहीं)

आधुनिक सुविधाएं

  1. मोबाइल फोन है या नहीं
  2. इंटरनेट/वाई-फाई की सुविधा
  3. टीवी, फ्रिज जैसी सुविधाएं
  4. कंप्यूटर/लैपटॉप की उपलब्धता

परिवार से जुड़े सवाल

  1. परिवार के कुल सदस्यों की संख्या
  2. परिवार के मुखिया का नाम
  3. सदस्यों की आयु
  4. लिंग (पुरुष/महिला/अन्य)
  5. वैवाहिक स्थिति
  6. शिक्षा स्तर
  7. रोजगार/पेशा
  8. आय का स्रोत

सामाजिक-आर्थिक जानकारी

  1. दिव्यांग सदस्य हैं या नहीं
  2. किसी को गंभीर बीमारी है या नहीं
  3. सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं
  4. बैंक खाता है या नहीं
  5. वाहन (दो पहिया/चार पहिया) की उपलब्धता

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़