Vande Mataram : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में “जश्न वंदे मातरम” कार्यक्रम का आयोजन…! मुस्लिम समाज ने पेश की एकता की मिसाल

Vande Mataram : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में “जश्न वंदे मातरम” कार्यक्रम का आयोजन…! मुस्लिम समाज ने पेश की एकता की मिसाल

रायपुर, 08 नवंबर। Vande Mataram : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी में ‘जश्न वंदे मातरम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक वंदे मातरम गाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन, और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुस्लिम समाज की देशभक्ति का प्रदर्शन

कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा। मुस्लिम महिलाओं और युवाओं ने देशभक्ति के गीतों के साथ एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का बड़ा बयान

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने कहा कि, कुछ लोग जय फिलिपींस तो बोल सकते हैं, लेकिन भारत माता की जय बोलने में उन्हें ऐतराज होता है। ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं। देश और भारत माता का सम्मान न करना गद्दारी है। भारत का मुसलमान वंदे मातरम का विरोध नहीं करता, विरोध केवल पाकिस्तानी और कट्टरपंथी सोच वाले लोग करते हैं। सलीम राज ने कहा कि भारत का मुसलमान देश के प्रति वफादार है और वंदे मातरम भारत की आत्मा का प्रतीक है।

राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश

“जश्न वंदे मातरम” कार्यक्रम के माध्यम से वक्फ बोर्ड ने राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन और “भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़