रायपुर, 08 फरवरी। Naxal-free India Meeting : नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे को लेकर राजधानी रायपुर में उच्चस्तरीय और अहम बैठक की शुरुआत हो गई है। माना जा रहा है कि यह बैठक निर्धारित डेडलाइन से पहले की अंतिम बड़ी बैठक हो सकती है, जिसमें नक्सल उन्मूलन को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री स्वयं मौजूद हैं। इसके साथ ही देश के कई नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, एसीएस गृह, सीआरपीएफ, और अन्य केंद्रीय व राज्य सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार बैठक को तीन चरणों में आयोजित किया गया है-
पहली बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा चुनौतियों और इंटेलिजेंस इनपुट पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
दूसरी बैठक नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर केंद्रित हो सकती है।
अंतिम बैठक में LWE (Left Wing Extremism) को जड़ से खत्म करने के लिए अंतिम रणनीति और टाइमलाइन पर मंथन किया जाएगा।
इस उच्चस्तरीय बैठक को नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। बैठक के फैसलों के बाद आने वाले दिनों में बड़े ऑपरेशन और विकास योजनाओं की घोषणा संभव है।

