Deputy Collector Suspended : बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निलंबित…! महिला आरक्षक के गंभीर आरोप- कई बार शारीरिक संबंध बनाए…जबरन गर्भपात कराया…आर्थिक शोषण भी किया

Deputy Collector Suspended : बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निलंबित…! महिला आरक्षक के गंभीर आरोप- कई बार शारीरिक संबंध बनाए…जबरन गर्भपात कराया…आर्थिक शोषण भी किया

रायपुर 19 फरवरी। Deputy Collector Suspended : बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। मामला कुछ माह पूर्व बालोद जिला के डौंडी थाना में दर्ज हुआ था।

क्या हैं आरोप

महिला आरक्षक ने आरोप लगाया है कि डिप्टी कलेक्टर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जबरन गर्भपात कराया और आर्थिक शोषण किया। शिकायत के अनुसार, महिला ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव को 12 बिंदुओं में विस्तृत आवेदन प्रस्तुत किया है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारी को संरक्षण दिया गया और कथित रूप से फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए गए। नियमों के विपरीत अवकाश स्वीकृत करने का आरोप भी लगाया गया है। महिला ने अपने दावों के समर्थन में दस्तावेज प्रस्तुत करने का दावा किया है।

2017 से संबंध होने का दावा

शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2017 में डौंडी स्थित आईटीआई में अध्ययन के दौरान दोनों की पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। महिला का आरोप है कि शादी का वादा कर संबंध बनाए गए और पहली बार गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया गया।

महिला ने तीन बार गर्भपात कराए जाने का आरोप लगाया है। जनवरी 2025 में बीजापुर स्थित सरकारी आवास पर रहने के दौरान भी दवा देकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया है।

आर्थिक लेन-देन का आरोप

महिला का दावा है कि उसने बैंक से लोन लेकर 3,30,000 रुपये संबंधित अधिकारी के खाते में ट्रांसफर किए। साथ ही फरवरी 2023 में अपने नाम पर एक मारुति कार खरीदे जाने और बाद में उसे अधिकारी के नाम किए जाने का भी आरोप है।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

इन आरोपों के आधार पर डौंडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच के बाद डिप्टी कलेक्टर के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

हालांकि, मामले में आरोपी अधिकारी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों की स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

About The Author

छत्तीसगढ