Jewellery Loot : बिग ब्रेकिंग…! बिलासपुर महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट…7 आरोपी गिरफ्तारी…2 किलो सोना…200 ग्राम गोल्ड जेवर…350 ग्राम कच्चा सोना…100 ग्राम फाइन गोल्ड…बड़ी नगद सहित करोड़ों की संपत्ति बरामद…यहां देखें VIDEO

Jewellery Loot : बिग ब्रेकिंग…! बिलासपुर महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट…7 आरोपी गिरफ्तारी…2 किलो सोना…200 ग्राम गोल्ड जेवर…350 ग्राम कच्चा सोना…100 ग्राम फाइन गोल्ड…बड़ी नगद सहित करोड़ों की संपत्ति बरामद…यहां देखें VIDEO

बिलासपुर, 23 फरवरी। Jewellery Loot : महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी के साथ हुई भयंकर लूट और मारपीट के मामले में बिलासपुर पुलिस ने अंर्तराज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना की गहन जांच में कई रहस्य उजागर किए हैं।

आरोपियों में प्रमुख हैं विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, विजय लाम्बा, करीम खान, मोनू उर्फ राहूल गुडवा, इरफान अली, नारद उर्फ सुमित श्रीवास, और राजू सोनकर। तकनीकी और लोकल इनपुट के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने मिर्जापुर (यू.पी.) पुलिस के सहयोग से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें गिरफ्तार किया।

बरामद संपत्ति

नगद ₹5,33,000, 6 धारदार चाकू, 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 3 वाहन मारूती इको, रेनाॅल्ट क्विड, महिन्द्रा स्कार्पीयो, 6 मोबाइल फोन, 2 किलो सोना, 200 ग्राम सोने के जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड, ₹3,50,000 नगद

आरोपियों ने पूर्व में संतोष तिवारी और अन्य कारोबारी के खिलाफ हत्या और लूट की योजना बनाई। 17 फरवरी 2026 को आरोपी संतोष तिवारी की रेनॉल्ट क्विड कार को रोककर पिस्टल, हथौड़ी और कट्टे से हमला किया और 4 बड़े बैग में रखी ज्वेलरी और नगदी लूटकर भाग गए। लूट की योजना में पूर्व में हुई असफल हत्या और चोरी की कोशिश भी शामिल थी।

पुलिस की कार्रवाई

घटना स्थल पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। आरोपियों की पुलिस पूछताछ से कई लूट और हत्या की योजनाओं का खुलासा हुआ। गिरोह द्वारा अन्य ज्वेलर्स और कारोबारी को निशाना बनाने की योजना भी पता चली।

पुलिस प्रशंसा और इनाम

इस गंभीर अपराध की तत्काल सुरागरसी और आरोपियों की गिरफ्तारी में बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और स्थानीय पुलिस टीम की सराहना की गई। नगद इनाम की घोषणा भी की गई।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म