महिला कांग्रेस के नए झंडे का किया अनावरण, प्रतीक चिन्ह बदला गया

रायपुर, 30 सितंबर। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने अपने संगठन के लिए नए मोनो वाला झंडा तैयार किया है। महिला कांग्रेस का पुराना झंडा बदल दिया गया है और उसका अब नया झंडा होगा। इसी कड़ी में गुरुवार को राजधानी के कांग्रेस मुख्यलय राजीव भवन में कांग्रेस की राजयसभा सांसद और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा ने इस झंडे का अनावरण किया।
आपको बता दें कि बदले गए झंडे में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ में महिला कांग्रेस का प्रतीक चिन्ह (लोगो) लगाया गया है, जबकि महिला कांग्रेस के झंडे पर सिर्फ उनका प्रतीक चिन्ह ही हुआ करता था।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेट्टा डिसुजा के आदेश पर छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस द्वारा इस नए मोनो वाले झंडे की ओपनिंग की गई। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस से जुड़े अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
महिला कांग्रेस को उनके नए झंडे की बधाई देते हुए फूलोदेवी नेताम ने कहा कि यह झंडा कांग्रेस के साथ-साथ उससे जुड़ी हर महिला की आन, बान व शान है। अब महिला कांग्रेस की भी यह जिम्मेदारी है कि अब और ज्यादा जोर-शोर से पार्टी की नीतियों को आमजन तथा घर-घर तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा परेशान देश व प्रदेश में महिलाएं ही हैं, क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियेां के चलते महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं की रसोई पर ही पड़ रहा है।