छत्तीसगढ

हाथकरघा संघ द्वारा 59 लाख से अधिक गणवेश की आपूर्ति

रायपुर, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के लिए 59 लाख 95 हजार 712 नग गणवेश की आपूर्ति की गई है। शेष बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में 37 हजार 398 गणवेश की आपूर्ति जल्द ही की जाएगी।

सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजीव गांधी शिक्षा मिशन एवं लोक शिक्षा संचालनालय को वर्ष 2020-21 में 27 जिलों के लिए कुल 60 लाख 33 हजार 110 नग गणवेश की आपूर्ति की जानी थी। इससे पहले राज्य के 26 जिलों में 59 लाख 95 हजार 712 नग गणवेश की आपूर्ति की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के फलस्वरूप लॉकडाउन के कारण गणवेश सिलाई एवं आपूर्ति कार्य प्रभावित हुआ। इसके अलावा साथ ही वस्त्र प्रोसेसिंग कार्य चूंकि हैदराबाद में होता है, जहां भारी वर्षा के कारण प्रोसेंसिंग कार्य और परिवहन में भी बाधा उत्पन्न हुई। इस वजह से गणवेश की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाई। बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक में गणवेश की आपूर्ति दो दिवस के अंदर ही कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button