राष्ट्रीय

यूपी-मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बढ़ रहे डेंगू और वायरल फीवर के मामले, जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली, 13 सितंबर। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अब देश में डेंगू औऱ वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूपी, मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में डेंगू बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। जिससे देश की चिंता बढ़ गई है। यूपी और मध्य प्रदेश में इसका कहर सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। यूपी के फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। इसके अलावा कासगंज में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, आसपास के राज्यों में भी बुखार के काफी मामले अचानक से बढ़ गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश भी एक है। आइए जानते हैं देश भर में डेंगू फीवर के मामलों को लेकर ताजा अपडेट क्या है…

फिरोजाबाद में 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे शामिल हैं। शहर से लेकर देहात तक चीत्कार मची हुई है। नगर निगम के अलावा देहात क्षेत्रों में भी मौत के मामले सामने आए हैं। शनिवार को कुल मौत का आंकड़ा 135 पर पहुंच गया। उधर, कासगंज जिले में बुखार से छह मरीजों की मौत हो गई। बुखार से बच्चों व बड़े दोनों प्रभावित दिख रहे हैं। वहीं, अस्पतालों में बच्चों के बेड्स ज्यादातर भरे हुए हैं। नए मरीजों को इलाज के लिए जगह मिलने में परेशानी हो रही है।

फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कालेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। इधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल के महिलाएं अपने बीमार बच्चों को गोद में लिए रोते-बिलखते दिखाई दीं।

मध्य प्रदेश में अब तक 2400 मामले

मध्य प्रदेश में डेगू के अब तक कुल 2400 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश में 95 डेंगू के मामले सक्रिय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button