व्यावसायिक परीक्षा मंडल : संयुक्त भर्ती परीक्षा 19 दिसम्बर को दो पालियों में होगा

रायपुर, 15 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 (AGDO21) एवं क्षेत्ररक्षक (VFM21) भर्ती परीक्षा 19 दिसम्बर (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
इसके तहत सहायक ग्रेड-3 तथा डाटाएंट्री ऑपरेटर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2021 (AGDO21) परीक्षा प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं क्षेत्ररक्षक (VFM21) भर्ती 2021 द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में संचालित जाएगी।
परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निधि साहू को नोडल अधिकारी किया जाता है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविङ-19 महामारी के दिशानिर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग सेनेटाईजेशन मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।