स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओ की अहम भूमिका: डॉ किरणमयी नायक

रायपुर, 15 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक द्वारा राज्य महिला आयोग प्रांगण में ध्वजारोहण का कार्य किया गया। अध्यक्ष ने आयोग के सभी कर्मचारियों एवं राज्य के समस्त नागरिकों को 74 वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा है कि स्वंत्रतता दिवस उन सभी अमर स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिये कुर्बान होने वाले शहीदों के सम्मान के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है, हमें इस दिन को कभी नही भूलना चाहिए और एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते सभी के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान भी करना चाहिए।
स्वतंत्रता आंदोलन में देश की महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभायी थी।महिला सशक्तिकरण के इस दौर में आज भी देश और समाज के निर्माण में महिलाओं की बराबरी से भागीदारी निभाने में अहम भूमिका है।