राष्ट्रीय

असम, आंध्र, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़-सूखा और चक्रवात का सबसे ज्यादा जोखिम, रिपोर्ट में दावा

क्लाइमेट चेंज- भारत को पिछले साल 6535 अरब रुपये का नुकसान

विश्व मौसम संगठन (WMO) की एक नई रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल चक्रवात, बाढ़ और सूखा जैसे प्राकृतिक आपदाओं की वजह से भारत को 6535 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। चीन को सबसे अधिक 238 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। नुकसान के मामले में भारत 87 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान और जापान 83 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल एशिया ने रिकॉर्ड गर्मी देखी है। एशिया का औसत तापमान 1981-2010 की तुलना में 1.39 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। दक्षिण और पूर्व एशिया में मानसून के असामान्य रूप से सक्रिय रहने के कारण कई देशों में भयंकर नुकसान हुआ है। अम्फान जैसे तूफान की वजह से भारत में 24 लाख और बांग्लादेश में 25 लाख विस्थापित होने को मजबूर हुए।

चक्रवात, मानसून की बारिश और बाढ़ ने दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया में घनी आबादी वाले क्षेत्रों को प्रभावित किया है। पिछले साल भारत, चीन, बांग्लादेश, जापान, पाकिस्तान, नेपाल और वियतनाम में लाखों लोगों का विस्थापन हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button