DRG Operation : 27 नक्सली ढेर…नंबाला केशव राव भी मारा गया…PM मोदी ने छत्तीसगढ़ ऑपरेशन को ‘असाधारण सफलता’ करार दिया

DRG Operation : 27 नक्सली ढेर…नंबाला केशव राव भी मारा गया…PM मोदी ने छत्तीसगढ़ ऑपरेशन को ‘असाधारण सफलता’ करार दिया

नारायणपु , 21 मई। DRG Operation : छत्तीसगढ़ पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (DRG) ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में वामपंथी उग्रवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। इंटेलिजेंस आधारित इस ऑपरेशन में 27 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें कुख्यात नक्सल नेता नंबाला केशव राव उर्फ़ बसवराज भी शामिल हैं। वह 2010 में 75 CRPF जवानों की शहादत और 2013 के जीरम घाटी नरसंहार का मास्टरमाइंड था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन को ऐतिहासिक बताते हुए डीआरजी के जवानों की वीरता को सलाम किया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि प्रदेश और देश की स्थायी शांति की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल जवानों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस ऑपरेशन (DRG Operation) की सराहना करते हुए इसे ‘असाधारण सफलता’ करार दिया। उन्होंने सुरक्षा बलों की बहादुरी और समर्पण की सराहना की, जो नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह ऑपरेशन नक्सल नेटवर्क की रीढ़ पर करारा प्रहार है और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

छत्तीसगढ