New Posting : पर्यटन मंत्री के OSD बदले…! आशीष वर्मा की सेवाएं लौटाई गईं…जितेन्द्र सिंह की नई नियुक्ति…तीन विभागों में फेरबदल

New Posting : पर्यटन मंत्री के OSD बदले…! आशीष वर्मा की सेवाएं लौटाई गईं…जितेन्द्र सिंह की नई नियुक्ति…तीन विभागों में फेरबदल

रायपुर, 03 अक्टूबर। New Posting : सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर दो अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) रहे आशीष वर्मा की सेवाएं उनके मूल विभाग क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यटन मंडल सरगुजा को लौटा दी गई हैं।

उनकी जगह छत्तीसगढ़ राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के महाप्रबंधक जितेन्द्र सिंह को पर्यटन मंत्री का नया OSD नियुक्त किया गया है। नियुक्ति आदेश के अनुसार, सिंह को उनके संवर्ग के वेतन की पात्रता होगी।

तीन अन्य अधिकारियों का तबादला

एक अन्य आदेश में मंत्रालय संवर्ग के तीन अधिकारियों का विभागीय तबादला किया गया है, धर्मेंद्र निमजे (ASO) को वन विभाग से कृषि विभाग में स्थानांतरित किया गया है। नीलकंठ रोहिदास (वरिष्ठ सहायक) को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (IT) से वन विभाग में पदस्थ किया गया है। गौरव राय (वरिष्ठ सहायक) को GAD पूल से OBC कल्याण विभाग में पदस्थ किया गया है।

यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया है, जिसका उद्देश्य विभागीय कार्यों में गति लाना और उचित मानव संसाधन प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़