Private Parts Injured : रायगढ़ में सनसनीखेज घटना…! गुस्से में आपा खो बैठी पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से चबाया…गंभीर हालत…लगे 8 टांके…पत्नी गिरफ्तारी

Private Parts Injured : रायगढ़ में सनसनीखेज घटना…! गुस्से में आपा खो बैठी पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से चबाया…गंभीर हालत…लगे 8 टांके…पत्नी गिरफ्तारी

रायगढ़, 05 अक्टूबर। Private Parts Injured : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला ने अपने पति पर गंभीर शारीरिक हमला कर दिया। घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके प्राइवेट पार्ट पर 8 टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़ित, जो कि बनेकेला का निवासी और पेशे से राजमिस्त्री है, अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। उस दिन घर में पत्नी और ननंद के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान पति ने दोनों के बीच बीच-बचाव करने की कोशिश की।

इसी दौरान, पहले से ही गुस्से में मौजूद महिला ने पति से भी झगड़ना शुरू कर दिया। बताया गया है कि पति शराब के नशे में था, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। गुस्से में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में भर्ती, दर्ज हुई FIR

घायल पति को परिजनों द्वारा तुरंत लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज करते हुए बताया कि प्राइवेट पार्ट पर गंभीर घाव है और 8 टांके लगाने पड़े। पीड़ित ने रविवार को लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पत्नी गिरफ्तारी

लैलूंगा थाना पुलिस ने महिला (Private Parts Injured) के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने पुष्टि की है कि, पति ननंद और पत्नी के बीच विवाद में बीच-बचाव करने गया था, उसी दौरान पत्नी ने हमला किया। महिला को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

About The Author

जुर्म