Tragic End a Love Triangle : MMI हॉस्पिटल के नर्स का हत्यारा पूर्व प्रेमी…! दूसरे युवक से प्रेम संबंध होने के संदेह में हत्या Video

Tragic End a Love Triangle : MMI हॉस्पिटल के नर्स का हत्यारा पूर्व प्रेमी…! दूसरे युवक से प्रेम संबंध होने के संदेह में हत्या Video

रायपुर, 09 अक्टूबर। Tragic End a Love Triangle : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर दी गई। दरअसल, लालपुर इलाके में स्थित किराए के मकान में रह रही एमएमआई हॉस्पिटल की 23 वर्षीय नर्स प्रियंका दास का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे से खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया। शव पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं।

प्रियंका मूल रूप से मनेंद्रगढ़ (जिला कोरिया) की निवासी थी और बीते कुछ महीनों से रायपुर में अपनी सहेलियों के साथ रहकर नर्सिंग सेवा में कार्यरत थी।

दरवाजा नहीं खुला, तब खुला राज

घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी रूममेट ने सुबह प्रियंका को कई बार आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद प्रियंका मृत अवस्था में मिली। मामले की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पूर्व प्रेमी निकला हत्यारा

प्रारंभिक जांच और सबूतों के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया कि प्रियंका की हत्या उसके पूर्व प्रेमी दुर्गेश वर्मा ने की है। आरोपी दुर्गेश रायपुर का ही निवासी है और पहले प्रियंका के साथ रिलेशनशिप में था।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था। दुर्गेश को शक था कि प्रियंका किसी अन्य युवक से जुड़ी हुई है। इसी शक के चलते उसने यह निर्मम हत्या की।

पूछताछ में कबूला जुर्म

टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त आरोपी पूरी तरह होश में और मानसिक रूप से सजग था।

घटना के बाद इलाके में गहरा शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रियंका के सहकर्मियों और पड़ोसियों ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है। एमएमआई हॉस्पिटल प्रशासन ने प्रियंका को एक जिम्मेदार और मेहनती नर्स बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जल्द होगा विस्तृत खुलासा

फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। वहीं, फॉरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा के आधार पर जल्द ही इस हत्याकांड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़