MS Plates Thief : तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! रेलवे अंडरपास से MS प्लेटें चुराने के 2 आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार Video

MS Plates Thief : तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! रेलवे अंडरपास से MS प्लेटें चुराने के 2 आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार Video

रायपुर, 11 अक्टूबर। MS Plates Thief : थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम खपरीकला में निर्माणाधीन रेलवे अंडर पासिंग से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एम.एस. प्लेट और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन समेत कुल ₹3,10,000 की संपत्ति जब्त की गई है।

प्रार्थी रामेश्वर आडिल, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका (थाना तिल्दा नेवरा), जो स्वास्तिक ग्रुप रायपुर में साइट इंजीनियर हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 4 बजे चौकीदार गोविंद निषाद ने उन्हें सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति खपरीकला रेलवे अंडरपास निर्माण स्थल से 8 एम.एम. की एम.एस. प्लेट को गैस कटर से काटकर चोरी कर ले गए हैं।

इस सूचना के आधार पर थाना तिल्दा नेवरा में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 452/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, प्रार्थी और चौकीदार से गहन पूछताछ की। घटना स्थल और संदिग्ध चारपहिया वाहन की जानकारी जुटाई। तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की पहचान की।

टीम को मिले सुराग के आधार पर रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार (35 वर्ष) और दीप साहू (38 वर्ष) दोनों निवासी नेवरा को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों से तीन 8 मिमी एमएस प्लेटें बरामद की गईं और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (सीजी 04 एनके 3677) है, जिसकी कीमत लगभग ₹3,10,000 आंकी गई।

इस सफल ऑपरेशन में तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी (MS Plate Thief) निरीक्षक रमाकांत तिवारी, उपनिरीक्षक बी.एल. देवांगन, आरक्षक संदीप सिंह, दीपक सेन, किशोर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

जुर्म