Naxali Kartut : बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत…! भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की गला घोंटकर हत्या…घटनास्थल पर मिला माओवादी पर्चा…यहां देखें

Naxali Kartut : बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत…! भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की गला घोंटकर हत्या…घटनास्थल पर मिला माओवादी पर्चा…यहां देखें

बीजापुर, 14 अक्टूबर। Naxali Kartut : नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर माओवादियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार उनकी कायराना हिंसा का शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम, जिनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्या की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) की माड़ेड़ एरिया कमेटी ने ली है।

घटना की पुष्टि बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने की है। पुलिस बल को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है और क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

सादे वर्दी में पहुंचे थे नक्सली

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली वारदात थाना इलमिडी क्षेत्र के ग्राम मुंजाल कांकेर की है। सोमवार देर रात करीब 4 से 5 नक्सली सादी वर्दी में पूनम सत्यम के घर पहुंचे। पहले उन्होंने पूनम सत्यम को घर से बाहर बुलाया और फिर मौके पर ही रस्सी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

पहले से थी नक्सलियों की धमकी

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पूनम सत्यम लंबे समय से नक्सलियों के निशाने पर थे। उन्हें पूर्व में कई बार धमकियां और चेतावनियां दी गई थीं। बावजूद इसके, वे राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय बने रहे।

घटनास्थल पर मिला माओवादी पर्चा

हत्या के बाद नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा छोड़ा, जिसमें माड़ेड़ एरिया कमेटी ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में कथित रूप से पूनम सत्यम पर ‘सरकारी एजेंट’ के रूप में काम करने और ‘जनविरोधी गतिविधियों’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि, घटना बेहद निंदनीय और दुखद है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों को रवाना कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्र में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

घटना के बाद इलाके में आतंक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है और अन्य जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ