Big Accident : दिल दहला देने वाला हादसा…! श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी 8 की मौत…शोक में डूबा क्षेत्र…ओवरलोडिंग और गंभीर लापरवाही से बड़ा हादसा

Big Accident : दिल दहला देने वाला हादसा…! श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी 8 की मौत…शोक में डूबा क्षेत्र…ओवरलोडिंग और गंभीर लापरवाही से बड़ा हादसा

नंदुरबार/महाराष्ट्र, 18 अक्टूबर। Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। चांदशैली घाट पर एक श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मौके पर ही आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अस्तंबा देवी मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

यह हादसा नंदुरबार जिले के शाहदा थाना क्षेत्र में तब हुआ जब श्रद्धालु पारंपरिक दर्शन कर अस्तंबा देवी मंदिर से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि चांदशैली घाट के तीखे मोड़ और ढलान पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में होने के कारण पिकअप खाई में पलटती चली गई।

चीख-पुकार और भगदड़, ग्रामीणों ने की मदद

हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचे। पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके नीचे कई लोग फंस गए थे। क्रेन की मदद से वाहन हटाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया।

कई घायलों की हालत नाजुक

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज जारी है, लेकिन कई की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

ओवरलोडिंग और लापरवाही से हादसा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिकअप में सवारियां तय सीमा से अधिक थीं और घाट क्षेत्र में चालक ने गति नियंत्रण नहीं रखा। साथ ही, हादसे वाले क्षेत्र में सड़क किनारे रेलिंग या अन्य सुरक्षा इंतजामों की कमी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।

धार्मिक यात्रा में पसरा मातम

हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालु अस्तंबा देवी के दर्शन के लिए गए थे। लेकिन वापसी के दौरान हुई यह दुर्घटना पर्व को शोक में बदल गई। मृतकों के गांवों में मातम पसरा है और पूरे जिले में गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

जांच के आदेश

नंदुरबार पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम (Big Accident) के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि घटना में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़