Shakun shastra : शकुन-विज्ञान का है बहुत महत्व…! घर से निकलते वक्त दिखने वाली ये चीजें बहुत ही शुभ…यहां बिंदुवार जानिए क्या हैं संकेत

Shakun shastra : शकुन-विज्ञान का है बहुत महत्व…! घर से निकलते वक्त दिखने वाली ये चीजें बहुत ही शुभ…यहां बिंदुवार जानिए क्या हैं संकेत

नई दिल्ली, 13 नवंबर। Shakun shastra : शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे दैनिक जीवन में घटने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भी बड़े संकेत देती हैं। खासतौर पर घर से बाहर निकलते समय जो कुछ हमारे साथ होता है या जो चीजें हमें दिखाई देती हैं, वे आने वाले कार्य के सफल या असफल होने की दिशा बताती हैं।

बुजुर्गों द्वारा बताए गए ये संकेत यूं ही नहीं बने, इनके पीछे गहरी पारंपरिक और अनुभवजन्य समझ छिपी है। आइए जानते हैं, कौन सी घटनाएं देती हैं शुभ संकेत और किनसे बचना चाहिए।

छींक आना

  • घर से निकलते ही एक छींक आ जाए तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है, इससे कार्य बिगड़ सकता है।
  • लेकिन अगर दो या अधिक बार छींक आए तो यह शुभ संकेत है और सफलता की ओर इशारा करता है।
  • अगर छींक आने का संकेत नकारात्मक लगे तो दो मिनट रुककर ईष्टदेव का नाम लेकर घर से बाहर निकलें।

रास्ते में दिखने वाली वस्तुएं

वास्तु के अनुसार, घर से निकलते ही दिखाई देने वाली वस्तुएं आपके दिन का परिणाम तय कर सकती हैं।

शुभ संकेत

  • पान का पत्ता, मछली, हाथी, या अर्थी दिखना, कार्य में सफलता का संकेत।
  • फूल दिखना, मांगलिक कार्य या शुभ समाचार की संभावना।

अशुभ संकेत

दूध, खाली बर्तन, या कूड़ा दिखना, असफलता या बाधा का सूचक। यदि अशुभ वस्तु दिखे तो तुरंत ‘शिव शिव’ या अपने ईष्टदेव का नाम लेकर आगे बढ़ें।

रास्ते में धन मिलना

रास्ते में पैसे गिरा हुआ मिलना भी संकेत देता है।

  • सिक्का मिले- काम में थोड़ी देरी होगी।
  • नोट मिले- रुका हुआ काम पूरा होगा।
  • सिक्का और नोट दोनों- किसी के सहयोग से सफलता मिलेगी।

अगर मिले हुए धन का संकेत शुभ न लगे तो उसे मंदिर में दान करें या गरीब को दें, ताकि नकारात्मकता दूर हो।

अजीब घटनाएं और उनके संकेत

  • चिड़िया बीट कर दे- आर्थिक लाभ का संकेत।
  • पैर कीचड़ या गोबर में पड़ जाए- किसी परेशानी या विवाद का संकेत।
  • भिखारी सामने आ जाए- उसे भीख अवश्य दें, यह कर्ज मुक्ति का संकेत है।
  • कलम या रूमाल भूल जाएं- ऑफिस या कार्यस्थल पर किसी से मतभेद हो सकता है।

शकुन शास्त्र हमें यह सिखाता है कि हर छोटी घटना कोई न कोई संदेश लेकर आती है। यदि हम इन संकेतों को समझें और शुभ-अशुभ की चेतावनी पर ध्यान दें, तो जीवन के कई उतार-चढ़ावों से पहले ही सावधान हो सकते हैं।

About The Author

धर्म