Putin Visit to India : पुतिन का भारत दौरा…! ‘अदृश्य सेना’ से लेकर ‘पोर्टेबल लैब’ और ‘टॉयलेट’ तक…दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा भारत में तैनात होने को तैयार…यहां देखें

Putin Visit to India : पुतिन का भारत दौरा…! ‘अदृश्य सेना’ से लेकर ‘पोर्टेबल लैब’ और ‘टॉयलेट’ तक…दुनिया की सबसे कड़ी सुरक्षा भारत में तैनात होने को तैयार…यहां देखें

नई दिल्ली, 01 दिसंबर। Putin Visit to India : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत आने वाले हैं, और उनके इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अभूतपूर्व इंतज़ाम किए हैं। रूसी सुरक्षा टीम भारत पहुँच चुकी है और मैदान तैयार किया जा चुका है। पुतिन की सुरक्षा दुनिया में सबसे बेहद सख्त और अनोखी मानी जाती है और भारत दौरे में भी वही प्रोटोकॉल लागू होंगे।

कैसी होती है पुतिन की सुरक्षा?

1. ‘अदृश्य सेना’ पहले ही पहुंच जाती है

द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन जहां भी जाते हैं, वहां उनके आने से पहले ही स्पेशल सीक्रेट टीम तैनात कर दी जाती है। यह टीम स्थानीय लोगों में ऐसे घुल-मिल जाती है कि पहचान पाना मुश्किल होता है। 2022 में जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या और स्लोवाकिया के पीएम पर हमले के बाद पुतिन की सुरक्षा को और भी मजबूत कर दिया गया है।

2. पुतिन अपने साथ ले जाते हैं ‘पोर्टेबल लैब’

पुतिन के भोजन की रक्षा एक पोर्टेबल लैब करती है, जो उनके साथ हर दौरे पर रहती है। इस लैब में हर व्यंजन का जहर की जांच होती है, उसके बाद ही भोजन परोसा जाता है। उनकी सुरक्षा टीम भोजन के हर कण को स्कैन करती है।

3. निजी रसोइये हमेशा साथ

पुतिन किसी भी देश में जाएं, अपने निजी शेफ का बना खाना ही खाते हैं। रूसी सुरक्षा एजेंसी उनके मेन्यू में बाहरी चीजों की अनुमति नहीं देती। जो भी खाना बने, पहले लैब में टेस्ट फिर पुतिन की प्लेट में।

4. खाना-पानी रूस से ही आता है

रूस से एक विशेष टीम साथ आती है, जो खाद्य सामग्री, पानी और अन्य जरूरी चीजें लेकर चलती है। इसका उद्देश्य, जहर या छेड़छाड़ का जोखिम शून्य रखना।

5. राष्ट्रपति अपना ‘पोर्टेबल टॉयलेट’ भी साथ रखते हैं

यह पुतिन की सुरक्षा का सबसे अनोखा, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका खुद का पोर्टेबल टॉयलेट इसलिए आता है ताकि, उनके शरीर से निकले अपशिष्ट विदेश में न छूटें, कोई भी देश उनका बायोलॉजिकल सैंपल न ले पाए और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी लीक न हो सके। रूसी सुरक्षा इसे भी ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ का मामला मानती है।

भारत दौरे में पुतिन की सुरक्षा होगी अभेद्य

भारत और रूस की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर पुतिन के दौरे (Putin’s visit to India) को सुरक्षित बनाने में जुट गई हैं। दिल्ली में “नो-ड्रोन ज़ोन” समेत कई विशेष सुरक्षा रिंग तैयार की जा रही है। रूसी एजेंसियां किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़तीं—इसलिए पुतिन के साथ यह पूरा सुरक्षा सिस्टम भारत भी पहुंचेगा। पुतिन दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं जिनकी सुरक्षा को लेकर सबसे सख्त नियम लागू होते हैं। उनका भारत दौरा कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और सुरक्षा दृष्टि से बेहद हाई-टेक और अभेद्य होने वाला है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़