UPSC Teacher : महज 10 महीने के भीतर AAP नेता अवध ओझा ने की राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा…यहां देखिए Ex CM केजरीवाल के लिए क्या लिखा…?

UPSC Teacher : महज 10 महीने के भीतर AAP नेता अवध ओझा ने की राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा…यहां देखिए Ex CM केजरीवाल के लिए क्या लिखा…?

नई दिल्ली, 02 दिसंबर। UPSC Teacher : राजनीति में आने के महज 10 महीने के भीतर, AAP नेता और UPSC शिक्षक अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लेने का अनोखा निर्णय लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट से मैदान में उतरे ओझा, हार के बावजूद, अपने राजनीतिक सफर को छोटा लेकिन प्रभावशाली मानते हुए अब निजी कारणों से राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है।

भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से बड़े अंतर से चुनाव हारा

अवध ओझा इस साल हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार के रूप में पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पटपड़गंज में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से 28 हजार से अधिक वोटों से चुनाव हारा।

अरविंद केजरीवाल को बताया महान नेता

ओझा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि राजनीति से संन्यास लेना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पटपड़गंज के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें वहां के लोगों से बहुत स्नेह मिला।

इस चुनाव में अवध ओझा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जगह मैदान में हिस्सा लिया था। सिसोदिया पहले 2013, 2015 और 2020 में पटपड़गंज सीट से जीत चुके थे, जबकि इस बार उन्होंने जंगपुरा से चुनाव लड़ा और हार गए।

AAP नेता सोमनाथ भारती ने ओझा की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति एक लंबे समय की प्रक्रिया है और इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले उन्हें विकल्पों पर गहराई से विचार करना चाहिए था। भारती ने यह भी कहा कि ओझा को टिकट इस सोच के तहत दिया गया था कि वे चुनाव परिणाम के बाद भी पार्टी के साथ सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। अवध ओझा का यह फैसला अब AAP और उनके समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

राजनीति