नई दिल्ली, 03 दिसंबर। Rockstar Bahu : शादियों में मुंह दिखाई की रस्म तो आपने कई देखी होंगी, दुल्हन की शर्म, मुस्कान, झिझक, बधाइयां… पर इस नई नवेली दुल्हन ने तो इस रस्म का पूरा सीन ही बदल दिया। घूंघट ओढ़े शांत बैठी दुल्हन अचानक रॉकस्टार मोड में क्या गई, पूरा घर एक मिनी लाइव कॉन्सर्ट में बदल गया।
घूंघट, गिटार और सुरीली आवाज और परफेक्ट सरप्राइज!
वीडियो में दिखता है कि दुल्हन ससुराल वालों के बीच घूंघट ओढ़कर बैठी है। माहौल बिलकुल परंपरागत, बुजुर्गों की हंसी, देवर-ननद की चहचहाट…तभी दुल्हन अचानक पास रखा गिटार उठाती है। एक पल को पूरा कमरा सन्न। और फिर…तेरा… मेरा… प्यार… अमर…
जैसे ही उसकी उंगलियां तारों पर चलीं, घूंघट के पीछे से ऐसी मधुर आवाज निकली कि हर चेहरा बेचैन होकर उसकी ओर देखने लगा। किसी ने Wow कहा, किसी की तालियां रुक नहीं रही थीं, और बाकी लोग तो बस हैरान होकर दुल्हन को निहारते रह गए।
‘बहू नहीं, घर की रॉकस्टार है!’
यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @arsh__utkarsh से शेयर किया गया है और इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। कमेंट सेक्शन में लोगों का प्यार देखकर लगता है कि दुल्हन सिर्फ दिल ही नहीं जीत रही- ट्रेंड भी सेट कर रही है!
कुछ मजेदार कमेंट्स, ये बहू नहीं, घर की सीक्रेट प्लेलिस्ट है! रॉकस्टार बहू आते ही घर पर कब्जा कर लिया! भाभी का हिडन टैलेंट देखकर पूरा मोहल्ला फुख्ड़ू हो गया।
रसमों में मॉडर्न ट्विस्ट का नया ट्रेंड
जहां आजकल लड़कियां अपना टैलेंट दिखाने में पीछे नहीं रहतीं, वहीं इस दुल्हन ने साबित कर दिया कि शरमाना जरूरी नहीं, खुद को दिखाना भी उतना ही खूबसूरत है।
मुंह दिखाई में गिफ्ट बदलते रहे होंगे, लेकिन इस बार दुल्हन ने सबसे बड़ा गिफ्ट दिया, अपनी सुरीली आवाज और आत्मविश्वास का।
सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, ऐसी बहू हो तो घर में रोज़ एक नया कॉन्सर्ट हो जाए!

