BJP Leader Dies : ब्रेकिंग न्यूज़…! पहली पत्नी के बर्थडे के दिन पार्षद की संदेहास्पद मौत…67 साल में 23 वर्षीय युवती से शादी के चलते पार्टी से हुए थे निष्कासित…बेटे की भी हुई हत्या

BJP Leader Dies : ब्रेकिंग न्यूज़…! पहली पत्नी के बर्थडे के दिन पार्षद की संदेहास्पद मौत…67 साल में 23 वर्षीय युवती से शादी के चलते पार्टी से हुए थे निष्कासित…बेटे की भी हुई हत्या

सागर, 06 दिसंबर। BJP Leader Dies : सागर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 65 वर्षीय पूर्व पार्षद और बीजेपी के नेता नईम खान की अचानक मौत हो गई। खास बात यह है कि नईम खान ने मात्र एक महीने पहले ही 23 वर्षीय युवती रिहाना से दूसरी शादी की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नईम खान अपनी पहली पत्नी के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

छेड़छाड़ केस से शादी तक का विवाद

नईम खान की दूसरी शादी शुरू से ही विवादों में रही। रिहाना ने नईम खान पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे, रिहाना ने शिकायत वापस ले ली और दोनों ने शादी कर ली। यह घटना सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी रही।

शादी के बाद घरेलू विवाद और पार्टी का रुख

निकाह के बाद नईम खान अपनी पहली पत्नी से अलग होकर रिहाना के साथ सागर में एक फ्लैट में रहने लगे। उम्र में 40 साल के अंतर को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे। थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज होने और विवाद बढ़ने के कारण बीजेपी ने नईम खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

पहले बेटे की हत्या, अब रहस्यमयी मौत

नईम खान सिर्फ नेता नहीं थे, बल्कि पीली कोठी दरगाह ट्रस्ट के प्रमुख भी रह चुके थे। चार साल पहले उनके इकलौते बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से नईम खान मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे।

किसी गंभीर बीमारी से नहीं थे पीड़ित

नईम खान किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे। उनकी अचानक मौत ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग इसे उनके नए विवाह और संपत्ति विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। सागर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा।

नईम खान की बहू शिखा ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद से वह लगातार तनाव और मानसिक दबाव में थे। परिवार का कहना है कि यह दबाव उनकी सेहत पर भारी पड़ा होगा। मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही संभव होगा।

About The Author

राजनीति