Video Before Suicide : अंबिकापुर से बड़ी दुखद खबर…! जिम से लौटे युवक ने घर में लगाई फांसी…तीन युवकों पर गंभीर आरोप…आत्महत्या से पहले बनाया ये Video

Video Before Suicide : अंबिकापुर से बड़ी दुखद खबर…! जिम से लौटे युवक ने घर में लगाई फांसी…तीन युवकों पर गंभीर आरोप…आत्महत्या से पहले बनाया ये Video

अंबिकापुर, 06 दिसंबर। Video Before Suicide : शहर के शिकारी रोड इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान परम तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक जिम करने गया था, जहां उसका अपने ही कुछ दोस्तों से विवाद हुआ। इसी तनाव में घर लौटने के बाद उसने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

तीन युवकों को ठहराया जिम्मेदार

आत्महत्या से पहले परम तिवारी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने तीन युवकों के नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। परम ने वीडियो में कहा कि, जिम में मामूली विवाद के बाद उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपियों ने उसके माता-पिता को भी परेशान किया था, जिसके मानसिक दबाव से वह टूट गया। वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

जिम से लौटने के बाद परम सीधे घर आया और अंदर ही फांसी लगा ली। जब परिवार को पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस (Video Before Suicide) को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस, मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो की जांच कर रही है।

About The Author

जुर्म